मारपीट के बाद एजाज को दिखा दिया गया है 'बिग बॉस हल्ला बोल'​ से बाहर का रास्ता

मारपीट के बाद एजाज को दिखा दिया गया है 'बिग बॉस हल्ला बोल'​ से बाहर का रास्ता
लगता है कि अभिनेता एजाज खान और विवादों का चोली-दामन का साथ है। हाल में रियलिटी शो 'बिग बॉस हल्ला' में बतौर चैलेंजर दाखिल हुए एजाज सह-प्रतिभागी अली क़ुली मिर्जा के साथ हाथापाई करने की वजह से बाहर कर दिए गए हैं। एक सूत्र के अनुसार, एजाज और अली किसी बात को लेकर मजाक कर रहे थे।​

​​ देखते ही देखते उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूत्र ने कहा, "वे दोनों गार्डन एरिया में टहल रहे थे, उसी दौरान एक-दूसरे पर तंज कसने शुरू कर दिए। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। अली लगातार उल्टा जवाब देते रहे थे, जिससे एजाज इतने भड़क उठे कि हाथापाई पर उतर आए। शो में इन सब चीजों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए एजाज को शो से बाहर कर दिया गया।"​

​​ 'बिग बॉस हल्ला बोल' रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' की नई सीरीज है, जिसकी मेजबान फिल्मकार-नृत्यनिर्देशक फराह खान हैं।

End of content

No more pages to load