विराट कोहली आजकल अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग कर रहे हैं और दोनों को काफी जगहों पर हर दूसरे दिन साथ देखा जाता है। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं लेकिन सिर्फ अनुष्का ही नही बल्कि बॉलीवुड की एक और खूबसूरत अदाकारा है जो विराट की तारीफ़ करने से अपने आपको रोक नहीं पा रही हैं। उनका नाम है सोनम कपूर।
सोनम कपूर हाल ही में फरहा खान के जन्मदिन की पार्टी में आई थी और उनसे जब उनसे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए शुभकामनाएं देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, "बेस्ट ऑफ़ आल लक आई हॉप यू विल गेट द कप"।
लेकिन जब उनसे पूछा गया कि भारतीय टीम में से उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि अनुष्का के कथित बॉयफ्रेंड विराट कोहली का नाम लेते हुए कहा कि वह काफी हॉट हैं।
सुना अनुष्का? विराट, सोनम के पसंदीदा क्रिकेटर ही नही बल्कि उनकी नजर में हॉट भी हैं
-
Saturday, January 10, 2015


