'चेन्नई एक्सप्रेस' की सुपर हिट जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने लोकप्रियता, और लुक के मामले में बॉलीवुड के अन्य दिग्गजों को मात दे दी है। टाइम सेलेब्स की वेबसाईट द्वारा जारी की गई इस सूची में शाहरुख़ और दीपिका ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
टाइम सेलेब्स ने यह सर्वे बॉलीवुड अभिनेताओं की बॉक्स ऑफिस पर सफलता, उनकी लोकप्रियता और ख़बरों में बने रहने के आधार पर किया था। इस सर्वे में शाहरूख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान और अक्षय कुमार जहाँ टॉप फाइव में शामिल हैं वहीं शाहरुख इनमें नंबर वन पर भी रहे।
वहीं रणवीर सिंह छठे, आमिर खान सातवें, गोविन्दा आठवें, अली जफर नौवे और इमरान हाशमी दसवें नंबर पर रहे। अगर अभिनेत्रियों की बात करें तो इस मामले में दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर रही। उनके बाद करीना कपूर 32.2 अंक के साथ दूसरे नंबर, प्रियंका चोपड़ा तीसरे, परिणीत चोपड़ा चौथे और बार्बी डॉल यानी कैटरीना कैफ पांचवे नंबर पर रही। यानी ये अभिनेत्रियां टॉप 5 में शामिल रही।
इनके बाद सोनाक्षी सिन्हा छठे, यामी गौतम सातवें, माधुरी दीक्षित आठवें, अनुष्का शर्मा नौंवे और आलिया भट्ट दसवे नंबर पर रही।
उल्लेखनीय है कि टाइम्स सेलेब्स की वेबसाईट, बॉलीवुड के सितारो पर तैयार की गयी अंक तालिका उनके फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता, उनके न्यूज में बने रहने, उनके द्वारा किये गये विज्ञापन और सोशल नेटवर्किंग साइट और इंटरनेट पर उनकी सक्रियता को देखकर तैयार की जाती है।
टाइम्स सेलेब्स की सूची में टॉप पर हैं शाहरूख और दीपिका
-
Monday, January 12, 2015



