वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर की फिल्म से करियर से शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट धीरे-धीरे हर किसी की चहेती होती जा रही है। जहाँ वह फिलहाल शाहिद कपूर के साथ फिल्म शानदार की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ रणबीर कपूर के साथ उनकी एक फिल्म भी कतार में है। लेकिन इन अभिनेताओं के बाद आलिया बॉलीवुड के एक और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ भी कैमिस्ट्री बनाने की तैयारी में है।
ख़बरों के अनुसार उन्हें रणवीर सिंह के साथ आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म के लिए साइन किया गया है। सूत्रों की मानें तो निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने आलिया-रणवीर को अपनी अगली रोमांटिक फिल्म के लिए साइन कर लिया है। इसी साल इसकी शूटिंग शुरू होगी। आदित्य इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। बतौर डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' थी।
खास बात ये है कि ये पहला मौका है जब आदित्य शाहरुख खान के बिना किसी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। वैल फिल्म में दोनों के बीच रोमांस देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
अब रणवीर सिंह के साथ भी रोमांस करती नजर आएंगी आलिया भट्ट
-
Tuesday, January 13, 2015


