कैट वर्सेस कैट: आपस में टकराने से बची कैट की दो फ़िल्में

कैट वर्सेस कैट:  आपस में टकराने से बची कैट की दो फ़िल्में
कैटरीना कैफ की 2014 में सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन इस साल उनकी दो-दो फ़िल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। लेकिन कैट के लिए इन दोनों फिल्मों को लेकर एक मुश्किल खड़ी हो गई थी जिस से वह बच गई हैं। दरअसल कैट की ये दोनों फ़िल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इनमें से एक फिल्म की तारीख बदल दी गई है जिसके चलते कैट की एक बहुत बड़ी समस्या हल हो गई है।

इस साल कैटरीना कैफ की दो फ़िल्में 'फैंटम' और 'जग्गा जासूस' रिलीज हो रही हैं। इनमें से 'फैंटम' सैफअली खान के साथ और 'जग्गा जासूस' रणबीर कपूर के साथ होगी। लेकिन पहले इन दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने दोनों ही फिल्मों को एक ही तारीख में रिलीज करना तय किया था।

​​ इंडस्ट्री के आंतरिक सूत्र दावा करते हैं कि 'फैंटम' के निर्माताओं ने अप्रैल में रिलीज होने वाली अपनी इस फिल्म की तारीख को बदलकर 28 अगस्त कर दिया है। लेकिन ऐसा करने से कैटरीना के लिए दोनों फिल्मों को एक साथ प्रोमोट करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

वहीं एक और सूत्र ने जानकारी को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि 'जग्गा जासूस' के निर्देशक को अभी फिल्म का अंतिम शूट पूरा करना है जिसके चलते फिल्म की रिलीजिंग तारीख में भी बदलाव किया जा रहा है। जिसके चलते फिल्म को और आगे खिसकाया जा रहा है जिस से कैट की फिल्म आपस में टकराने से भी बच जाएंगी।

वहीं कैट ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि "'जग्गा जासूस' को आगे खिसका दिया गया है।" हालाँकि दोनों ही फिल्मों के निर्देशकों से तो बात नहीं हो पाई है लेकिन 'फैंटम' के सह-निर्माता साजिद नाडियावाला ने अपनी फिल्म की रिलीजिंग डेट को पक्का करते हुए कहा, "हमारी फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन मुझे लगता है कि 'जग्गा जासूस' को आगे खिसका दिया जाएगा।"

End of content

No more pages to load