'अग्ली' अभिनेता राहुल भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं कैटरीना?

'अग्ली' अभिनेता राहुल भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं कैटरीना?
​बॉलीवुड अभिनेता राहुल भट्ट ​जो ​हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली' में नज़र आए थे​, उन्हें फिल्म के लिए काफी सराहना मिली है। जिसके तुरंत बाद उन्हें एक और प्रोजेक्ट भी मिल गया है।

​अगर हालिया खबरों पर गौर किया जाए तो अब राहुल भट्ट को अभिषेक कपूर​ ने अपनी अगली फिल्म 'फितूर​'​ में कास्ट ​कर लिया है। ​जिसमें कैटरीना कैफ पहले से ही एंट्री कर चुकी हैं। यानी अब इस फिल्म में उन्हें कैटरीना कैफ के अपोजिट मौका मिल गया है। अब फिल्म में वह कैट के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load