218 दृश्य हटाने के बाद 'ग्रैंड मस्ती' को मिली छोटे पर्दे की अनुमति

218 दृश्य हटाने के बाद 'ग्रैंड मस्ती' को मिली छोटे पर्दे की अनुमति
अपनी रिलीज के 17 महीनों के बाद इन्दर कुमार की थियेट्रिकल सेक्स कॉमेडी 'ग्रैंड मस्ती' जल्द ही टेलीविजन पर रिलीज हो सकती है। लेकिन इसके बदले में सेंसर बोर्ड ने फिल्म से काफी संख्या में कट लगाने का आदेश दिया है।

​केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के क्षेत्रीय अधिकारी, राहुल वैद्य ​ने फिल्म निर्माताओं को छोटे पर्दे पर दिखाए जाने के लिए 218 कट लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है।

​ ​​बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, "उन्हें फिल्म में बताये गए कट को लगाने के बाद दोबारा से जमा करवाने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही फिल्म को टीवी पर दिखाए जाने के लिए सर्टिफिकेट दिया जाएगा।"​

​​ ​ ​​दिसंबर 2013​ को कुमार ने अपनी इस 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म को यू/ए प्रमाण पत्र से मुक्त कराने के लिए अनुरोध किया था, ताकि इसे छोटे पर्दे पर दिखाया जा सके। इस मामले में ​​सीबीएफसी​ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 218 ​दृश्यों को फिल्म से हटाने के बाद फिल्म में क्या बचेगा। हालाँकि बोर्ड ने फिल्म के लिए माँगा गया सर्टिफिकेट तो दे दिया है लेकिन सिर्फ बड़ी संख्या में कट लगाने के बाद।

​वहीं फिल्म निर्माता का कहना है, "फिल्म में से दृश्य हटाने की प्रक्रिया अभी तक चल रही है। जबकि वह काफी पहले से ही फिल्म के प्रसारण की घोषणा कर चुके हैं।

End of content

No more pages to load