​हिट एंड रन मामला: सलमान नशे में थे या नहीं इस पर डॉक्टर ने दिए दो बयान

​हिट एंड रन मामला: सलमान नशे में थे या नहीं इस पर डॉक्टर ने दिए दो बयान
​सलमान खान ​के हिट एंड रन मामले में ​गुरुवार को एक स्थानीय अदालत​ में सुनवाई हुई। इस दौरान जिस गवाह को पेश किया गया वह, वही डॉक्टर थे जिनके पास घटना के बाद सलमान को खून की जाँच के लिए ले जाया गया था। डॉक्टर ने अदालत को बताया कि जब सलमान वहां आए तो उनसे शराब की बू तो आ रही थी लेकिन उनके खून में जांच के बाद शराब नहीं मिली।

​यह बयान ​जे जे अस्पताल ​के चिकित्सा अधिकारी​ ​​डॉ शशिकांत पवार ने ​दिया है जो 28 सितंबर 2002 की रात 2 बजे से 6 बजे तक ड्यूटी पर थे। उन्होंने अपने बयान में कहा, "जब सलमान को उनके पास लाया गया तो उनमें से शराब की बू आ रही थी लेकिन बाद में क्लीनिकल जांच में वह शराब के नशे में नहीं दिखे​।

End of content

No more pages to load