बुधवार को 'बॉम्बे वेलवेट' का टीज़र पोस्टर जारी किये जाने के बाद अब फिल्म की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी जारी कर दिया है। अनुष्का ने पोस्टर की झलक अपने ट्विटर अकाउंट पर दिखाई है।
फिल्म के पोस्टर के साथ अनुष्का ने लिखा है, "वेलकम जॉनी बलराज! हमारा 'बॉम्बे वेलवेट' का पहला पोस्टर।" इस पोस्टर में जॉनी बलराज यानी रणबीर कपूर एक स्ट्रीट फाइटर के लुक में नजर आ रहे हैं जो कि फिल्म में उनका किरदार है।
रणबीर कपूर ने अपने इस किरदार के लिए मुक्के बाजी भी सीखने में बहुत मेहनत की है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और करण जौहर भी नजर आएँगे।
करण फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।
रणबीर कपूर की 'बॉम्बे वेलवेट' का फर्स्ट लुक हुआ जारी
-
Thursday, January 29, 2015


