​उप्स: लेडी रैपर ने हनी सिंह​ और उनके गीतों की ​जमकर ​उड़ाई धज्जियाँ

​उप्स: लेडी रैपर ने हनी सिंह​ और उनके गीतों की ​जमकर ​उड़ाई धज्जियाँ
हमेशा अपने गीतों में लड़कियों पर जमकर फब्तियां कसने वाले हनी सिंह पर इस बार एक लेडी रैपर ने कसकर निशाना साधा है। यूट्यूब पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रैने वर्मा नाम की एक लड़की रैप करती दिख रही है।

​​​'हनी सिंह के नाम खुला खत'​ नाम का यह वीडियो दिल्ली ​के ​पोएट्री स्लैम के हैंडल से अपलोड​ किया गया है। वीडियो में रैने वर्मा ने हनी सिंह ​के ही अंदाज में रैप किया है और इसमें उन्होंने हनी सिंह के ​ही ​गीतों की लाइनों को उठाकर उनपर अपने अंदाज में तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।​

​ रैने अपने रैप में ​कहती हैं, "मैं कोई गुजरा हुआ विचार नहीं हूँ, मैं ज़ारा का महंगा स्वेटर नहीं हूँ, मैं अम्बरा की क्वीन या कुड़ी नमकीन नहीं हूँ। मेरी ब्ल्यू आइज़ हिप्नोटाइज भी नहीं हैं। मैं छोटी ड्रैस में बॉम्ब भी नहीं लगती यार। मैं बूफर भी नहीं हूँ और श्योर है कि तुम मेरे एम्पलीफायर भी नहीं हो। तुम क्या हो फ***इंग ट्रांसफॉर्मर? और डियर हनी सिंह अगर आप मेरे कुत्ते को नशे वाले बिस्किट खिलाओगे तो मैं आप​का जीना मुश्किल कर दूँगी।"​

​ ​सिर्फ इतना ही नहीं रैने ​कहती हैं कि मैं एक समुद्र हूं और आग हूं,​ एक जंगली फूल हूँ​ जो तुम्हें जला सकता है, बर्बाद कर सकता है। वीडियो की एंडिंग करते हुए रैने कहती हैं, 'बेबी, तुम कोई मास्टरपीस नहीं हो बल्कि‍ पेंटर ट्यूब हो।​"​

End of content

No more pages to load