​इस बार विश्व कप में विराट के साथ नही होंगी अनुष्का शर्मा?

​इस बार विश्व कप में विराट के साथ नही होंगी अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा ने अपने ग्रह-निर्माण में बनी फिल्म 'एनएच 10'​ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जिसमें उन्होंने खुद ही अभिनय भी किया है। अनुष्का की यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो जाएगी। इसी के चलते इस बार अनुष्का शर्मा वर्ल्ड कप के दौरान विराट के साथ नही होंगी।​​​
​
​​​​​ ​अब तक कई मैचों के दौरान अनुष्का शर्मा अपने कथित प्रेमी विराट के साथ ही उन्हें चीयर करती हुई नजर आई हैं। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का ऐसा नही कर पाएंगी। जिसका कारण है उनकी आगामी फिल्म 'एनएच10' का रिलीज के लिए तैयार होना और फिल्म का प्रोमोशन। जिसके लिए अनुष्का ने एक महीने का कमिटमेंट दिया है।​
​
​​​​​ ​अगर सूत्रों की माने तो, "अनुष्का पहले ही एक महीने के प्रोमोशन के लिए कमिटमेंट दे चुकी है। इसके अलावा भी उन्हें एक -निर्माता के तौर पर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पर भी नजर रखनी है। इसी लिए वह ज्यादातर शहर से बाहर आना-जाना नहीं कर पाएंगी।"​
​
​​​​​ ​वहीं दूसरी और 15 फरवरी को वर्ल्ड कप मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी टकराव होगा। वहीं अनुष्का की फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी। तब वह अपना चौथा गेम खेल रहे होंगे।"​
​
​​​​​ वहीं एक और सूत्र का कहना है, "अनुष्का को विराट के ख़राब पर्द्शन के लिए दोषी ठहराया गया था। इसके बद जब विराट ने एक के बाद एक कर के शतक जड़ें तो इसके बाद उन्होंने अनुष्का के लिए फ़्लाइंग किस के द्वारा अपना प्रेम दर्शाया। इसके बाद अनुष्का ने सुनिश्चित​ कर दिया कि वह ज्यादातर मैचों के दौरान उनके साथ ही होंगी और लोगों ने भी अनुष्का को विराट का लेडी-लक मनना शुरू कर दिया​। लेकिन अब अनुष्का अपनी फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हो जाएंगी।"​
​
​​​​​ इस मुद्दे पर अनुष्का से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load