सलमान खान का कुत्तों के लिए प्रेम जगजाहिर है फिर चाहे कह ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। इसी का उन्होंने हाल ही में उदाहरण भी दिया है। हाल ही में जब वह अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें उनके पालतू कुत्ते सैंडी के बीमार होने की खबर मिली और इसके तुरंत बाद उन्होंने शूटिंग बंद करवा कर मुंबई के लिए रवाना हो गए।
इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग सलमान और करीना राजस्थान के मांडवा गाँव में कर रहे हैं।
एक सूत्र का कहना है, "जब सलमान को पता चला की सैंडी बीमार है और कुछ नहीं खा रहा है, तो उन्होंने मुंबई के लिए उड़ान भरने में ज़रा सा भी समय नहीं लगाया। वह शनिवार को मुंबई पहुंच गए। उन्होंने अपना पूरा समय सैंडी के साथ बिताया और इसके बाद शाम को वापिस राजस्थान पहुंच गए। अब हालांकि वह सैंडी से दूर हैं लेकिन वह लगातार अपने कुत्ते के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करते रहते हैं।"
वैसे सलमान के पास सैंडी के अलावा भी दो और प्रजातियां बुल मास्टिफ - मैसन और म्यिान थी। जिनमें से मैसन की 2009 में हुई मृत्यु के कुछ महीनों बाद ही म्यिान की भी मृत्यु हो गई थी। कहा तो यह भी जाता है कि उनके होम-प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'चिल्लर पार्टी' उनके अपने ही कुत्ते के लिए समर्पित थी।
अपने प्यारे सैंडी के लिए सलमान ने रोकी 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग?
-
Monday, February 09, 2015


