लगता है कैटरीना कैफ अपने प्रेमी रणबीर कपूर के परिवार को खुश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। जहाँ कुछ समय पहले ऋषि कपूर की तबियत खराब होने पर वह उनका पता लेने हॉस्पिटल गई थी, और नीतू को बाहर डिनर पर ले गई थी, अब वह रणबीर की बहन से मिलने उनके घर दिल्ली भी पहुंची।
एक सूत्र की माने तो कैटरीना कैफ हाल ही में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के घर पूरे दो दिनों के ट्रिप पर पहुंची। कैटरीना जैसे ही अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' की शूटिंग से फ्री हुई और 10 दिनों के लिए आराम करने मुंबई पहुंची तो उन्होंने इस समय का भरपूर फायदा उठाने की सोची।
वहीं एक अंदरूनी सूत्र का कहना है, "रणीबर ने ही कैट को दिल्ली बुलाया था जहाँ वह खुद अपनी फिल्म 'तमाशा' के लिए शूटिंग कर रहे थे। यह एक संयोग ही था कि दोनों ने वेलेंटाइन डे पर एक साथ में थे और इन्होने इसे साथ में मनाया। रणबीर कपूर के साथ डेट करने के बाद वह रिद्धिमा से मिलने उनके घर गई।"
वहीं कैटरीना के करीबी एक सूत्र ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है, "वह वास्तव में कपूर परिवार के साथ काफी घुल-मिल गई हैं। यहाँ तक कि वे लोग भी कैट को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।"
अब रणबीर कपूर की बहन को पटाने में जुटी हैं कैटरीना कैफ?
-
Tuesday, February 24, 2015



