14 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर दो दिग्गज अभिनेता एक दूसरे से मार्शल आर्ट्स में भिड़ते हुए दिखेंगे। जहाँ एक और फिल्म में दोनों ने भाइयों का किरदार निभाया है वहीं इन दो सुपरस्टार भाइयों को मार्शल आर्ट में एक दूसरे के साथ भिड़ंत करते हुए भी देखा जाएगा।
यहाँ बात हो रही है अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' की जिसका फर्स्ट लुक लॉन्च कर दिया गया है। निर्देशक करण मल्होत्रा, जिन्होंने इस से पहले ऋतिक की फिल्म 'अग्निपथ' का निर्देशन किया था इस बार 'ब्रदर्स' लेकर आ रहे हैं।
गेविन कॉनर की हिट हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर' के आधिकारिक रीमेक का यह फर्स्ट लुक अक्षय ने अपने ट्विटर पर लॉन्च किया है। पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा है, "आप सभी के लिए मेरी आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' का फर्स्ट लुक प्रस्तुत है। आपके विचारों के बारे में जानना अच्छा लगेगा।"
वहीं सिद्धार्थ ने भी वही तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है, "ओके ब्रो, यह है 14 अगस्त को आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' का पोस्टर।"
फर्स्ट लुक: 14 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर भिड़ेंगे 'ब्रदर्स'
-
Monday, March 09, 2015


