आमिर खान की फिल्म 'पीके' में उनके न्यूड पोस्टर ने काफी हंगामा बरपाया था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ऋतिक रोशन भी अपनी आगामी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में न्यूड पोज़ देने जा रहे हैं।
टिंसेल टाउन में चल रही हालिया खबरों के अनुसार, "बॉलीवुड हंक ऋतिक रोशन, आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में पूरी तरह से नग्न नजर आने के लिए तैयार हैं। ऋतिक ने इसके लिए फिटनेस एक्सपर्ट्स से तीन महीने की ट्रेनिंग लेकर अपनी शारीरिक संरचना को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। आशुतोष की यह फिल्म जो सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्टभूमि पर आधारित है इसके लिए इस तरह के सीक्वेंस की खास जरूरत पड़ेगी।"
इससे पहले 26 जनवरी को ऋतिक रोशन फिल्म की शूटिंग गुजरात के भुज में शुरू कर चुके हैं। वहीं 'जोधा अकबर' की जबरजस्त सफलता के बाद गोवारिकर के साथ ऋतिक की यह दूसरी फिल्म है। साथ ही फिल्म की पृष्टभूमि के इसके नाम से ही उजागर हो जाती है कि फिल्म 'सिंधु घाटी सभ्यता' पर आधारित होगी जिसकी शूटिंग मोहन जोदड़ो में होगी। फिल्म एक साहसिक प्रेम कहानी होगी।
फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
उप्स: आमिर के बाद अब 'मोहन जोदड़ो' में न्यूड नजर आएँगे ऋतिक रोशन
-
Wednesday, March 11, 2015


