रोहित शेट्टी की नई आने वाली फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। हाल हीं में फिल्म के कलाकारों ने अपने फैंस के लिए फिल्म की शूटिंग के बारे में ट्वीट भी किया है।
फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ-साथ बॉलीवुड के बादशाह खान और करिश्माई काजोल भी एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म 'माय नेम इज़ खान' के बाद अब एक बार फिर यह दोनों बड़े परदे पर अपना जलवा बिखेरेंगे। पहले तो शाहरुख़- काजोल को साइन करने की सिर्फ चर्चा थी, पर अब रोहित शेट्टी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि बॉलीवुड की इस सुपरहिट जोड़ी को वह अपनी फिल्म 'दिलवाले' के लिए साइन कर लिया है।
यही नहीं, रेड चिल्लीइज़ और रोहित शेट्टी प्रोडक्शन के बैनर में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन का कैमियो भी देखने को मिलेगा। फिल्म में कबीर बेदी, विनोद खन्ना, जॉनी लीवर, और वरुण शर्मा जैसे अन्य स्टार्स भी काम कर रहे हैं।
इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोडक्शन और शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फिल्म फैमिली ड्रामा से भरपूर एक एंटरटेनमेंट फिल्म है।
कृति-वरुण-शाहरुख़ और काजोल ने शुरू की 'दिलवाले' की शूटिंग
-
Saturday, March 21, 2015


