खुलासा! जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं शाहिद कपूर

खुलासा! जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं शाहिद कपूर
शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है, और वह भी ऐसा कि जिस से उनके लाखो-करोडो महिला फैंस के दिल टूट सकते हैं। दरअसल शाहिद कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि वह किसी सेलिब्रिटी से शादी करने जा रहे हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बल्कि वह दिल्ली की रहने वाली एक साधारण लड़की से शादी कर रहे हैं और वह भी गुपचुप तरीके से।

शाहिद कपूर जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं उसका नाम मीरा राजपूत है और वह एलएसआर, अंग्रेजी (ऑनर्स।) की तीसरे वर्ष की 3 छात्रा है। शाहिद से मीरा की मुलाक़ात राधा स्वामी सतसंग के दौरान हुई। ये दोनों ही राधा स्वामी जी के फॉलोवर हैं। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई और 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन दोनों ने सगाई कर ली।

अब सुनने में आ रहा है कि ये दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि कुछ ही दिनों पहले शाहिद के पिता भी मीरा के छतरपुर स्थित घर उनके माता-पिता से मिलने गए थे। लेकिन साथ ही दोनों ही परिवार यह नहीं चाहते कि यह खबर मीडिया तक पहुंचे। लेकिन अगर खबरू की माने तो शादी की तैयारियां चल रही हैं और जल्दी ही दोनों के घर शहनाई बजने वाली है।

End of content

No more pages to load