बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी जिन्हें फिल्म 'मर्डर' ने रातों रात लाइम लाइट में ला दिया था। लेकिन यह फिल्म इमरान की पहली फिल्म नहीं थी उन्होंने हिंदी सिनेमा में शुरुआत 2003 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म 'फूटपाथ' से की थी जिसमें वह बिपाशा बासु और आफ़ताब शिवदासानी के साथ नजर आए थे। उनकी पहली फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी सफलता भले ही ना मिली हो लेकिन वह इंडस्ट्री के निर्देशकों की नजरों में जरूर आ गए थे और इसी के चलते उन्हें 'मर्डर' में काम करने का मौका मिला था जिसके बाद बॉलीवुड में इमरान हाशमी का नाम चिर-परिचित हो गया।
इसके बाद इमरान ने 'जहर', 'आशिक बनाया आपने', 'जन्नत', 'आवारापन', 'राज 2', 'तुम मिले', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' और 'द डर्टी पिक्चर्स' जैसी सफल फिल्मों में काम किया और आज वह एक सीरियल किसर के नाम से बॉलीवुड में जाने-जाते हैं। वहीं फिलहाल इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म 'मि. एक्स' के आने का इंतजार कर रहे हैं।
इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को अनवर हाशमी और माहिरा हाशमी के घर हुआ था। उनके पिता अनवर हाशमी भी एक अभिनेता थे। वहीं उनके अंकल महेश भट्ट और मुकेश भट्ट उनके चाचा और आलिया-मोहित सूरी उनके चचेरे भाई-बहन हैं। इमरान हाशमी ने लगभग 6 सालों तक परवीन शाहनी से डेटिंग करने के बाद उनसे 2006 में शादी कर ली और आज उनका एक बेटा अयान है।
जन्मदिन मुबारक: 36 साल के हो गए हैं सीरियल किसर इमरान हाशमी
-
Tuesday, March 24, 2015



