शाहिद की होने वाली पत्नी मीरा सोशियल मीडिया से डिलीट कर रही है सभी दोस्त?

शाहिद की होने वाली पत्नी मीरा सोशियल मीडिया से डिलीट कर रही है सभी दोस्त?
शाहिद कपूर ने भले ही अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी हो और मीडिया में इसे खुले तौर पर स्वीकार कर लिया हो लेकिन उनकी होने वाली पत्नी मीरा राजपूत अभी इस राज को राज ही रखना चाहती हैं।

सुनने में आया है कि मीरा आजकल सोशियल मीडिया ​से अपने सभी दोस्तों को डीलिट करने में जुटी है ताकि कहीं उनसे जुडी कोई जानकारी लीक ना हो। हालाँकि शाहिद कपूर ने शादी की खबरों को सच बताते हुए कहा था कि वह शादी की जानकारी देते हुए काफी खुश हैं। लेकिन मीरा अभी अपनी प्राइवेसी नहीं खोना चाहती।

​अगर सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो ने शाहिद के साथ अपनी शादी की खबरों को महज कुछ निजी दोस्तों के साथ ही शेयर किया था लेकिन बावजूद इसके यह खबरें मीडिया में छा गई। इसीलिए अब मीरा ने अपने दोस्तों को सोशियल मीडिया से एक-एक कर के डिलीट करना शुरू कर दिया है।

​एक सूत्र ने बताया, "मीरा एक कॉलेज स्टूडेंट है और उनके माता-पिता को शाहिद कपूर के साथ शादी की खबरों के फैलने का डर है। मीरा ने शाहिद के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को अपने कुछ बेहद विश्वसनीय दोस्तों के साथ शेयर किया था, लेकिन उनमें से ही किसी एक ने इस बात को मीडिया में लीक कर दिया। जिसके चलते मीरा बहुत दुखी है और अब अपने दोस्तों की लिस्ट में काट-छांट कर रही है। और इसीलिए वह अपने अकाउंट से अपने दोस्तों को डिलीट कर रही है।

​कहा जा रहा है कि शाहिद ने इस शादी को दिसंबर में होने की जानकारी तो दे दी है लेकिन वह इसे पूरी तरह से व्यक्तिगत ही रखना चाहते हैं। ​

End of content

No more pages to load