​कश्मीर में आई बाढ़ के चलते, टल गई है सलमान-करीना की 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग

​कश्मीर में आई बाढ़ के चलते, टल गई है सलमान-करीना की 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग
​सुनने में आया है कि कबीर खान ने अभी कश्मीर की घाटी में होने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग को रोक दिया है जिसका कारण है वहां आई बाढ़।

​सलमान खान और करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बजरंगी भाई जान' की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन उसका कश्मीर में होने वाला शूट कार्यक्रम फ़िलहाल टल गया है क्योंकि इन दिनों एक बार फिर कश्मीर बाढ़ जैसी दुखद समस्या से जूझ रहा है।​​
​
​​इस आपदा में अब तक लगभग 19 लोगों की जान जा चुकी हैं और बड़ी तादाद में लोग बाढ़ में फंसे हैं। वहीं जान के अलावा बाढ़ ने माल को भी भारी मात्रा में निगल लिया है।​
​
​ सूत्रों ​की माने तो, "सलमान खान और करीना कपूर की इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब महज 25 प्रतिशत शूटिंग बाकी है जिसे 7 अप्रैल से कश्मीर में फिल्माया जाना था।"​
​
​वहीं इंडस्ट्री के एक आंतरिक सूत्र का कहना है, "कबीर फिल्म के लिए एक एक्शन दृश्य, एक खूबसूरत सा गीत और कुछ लड़ाई के दृश्यों को घाटी में फिल्माना चाहते थे लेकिन अब इस कार्यक्रम को घाटी में सब कुछ सामान्य होने तक रोक दिया गया है।"

End of content

No more pages to load