लगता है अडल्ट स्टार सनी लियोन बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। जहाँ कुछ दिनों पहले उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ़ की थी एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है।
सूत्रों की माने तो हाल ही में उन्होंने एक खुलासा किया है कि वह अगले जन्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बनना चाहती हैं। वहीं कुछ दिनों पहले भी उन्होंने सलमान की तारीफ़ करते हुए कहा था कि सलमान खान इंडस्ट्री के इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि कोई भी उनसे पंगा नहीं ले सकता। लेकिन वह बहुत अच्छे हैं और वह बहुत दान करते हैं।
मिड-डे की एक खबर के अनुसार, "सूरत में जब सनी अपनी फिल्म 'एक पहले लीला' के प्रोमोशन के लिए गई थी तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई थी। सनी के अपने फिल्म के प्रोमोशन के लिए सूरत जाने पर इसलिए बखेड़ा खड़ा हो गया था क्योंकि इस से पहले डायमंड व्यापारियों की एक पार्टी से सनी की सेमी न्यूड तस्वीरें लीक हो गई थी। जिसके चलते एक बार फिर सनी के सूरत में जाने पर बवाल मच गया और आयोजकों को प्रोमोशन की जगह बदलनी पड़ी।
सनी की ख्वाइश: अगले जन्म में सलमान खान बनना चाहती हैं सनी लियोन
-
Friday, April 03, 2015


