इन दिनों एक बेहद चटपटी खबर सुनने में आ रही है कि अब सिल्वर स्क्रीन पर एक बेहद फ्रेश और हॉट जोड़ी नजर आ सकती है। वह जोड़ी होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की। जल्द ही एक फिल्म में सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
सुनने में आ रहा है कि फराह खान की असिस्टेंट नित्या मेहरा अब फिल्म निर्माण में डेब्यू करने जा रही है। वह जिस फिल्म का निर्माण करना चाहती हैं उसमें मुख्य भूमिका में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है।
अगर सब कुछ फिल्म निर्माताओं की योजना के अनुसार चलता रहा और फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्र और कैटरीना कैफ रोमांस करते नजर आए तो यह जोड़ी बेहद मनोरंजक होगी। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ ने तो फिल्म के लिए हाँ कर दी है अभी कैट की हाँ बाकी है।
हॉट कैमिस्ट्री: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं कैट
-
Wednesday, April 08, 2015


