बॉलीवुड के 'दबंग' खान सलमान की क़ानूनी मुसीबतें एक के बाद एक कर के बढ़ती ही जा रही हैं। जहाँ पहले सलमान अपने 'हिटएंडरन' केस के चलते परेशान हैं वहीं उन्होंने अब एक और परेशानी मोल ले ली है। सलमान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है।
यह मुकदमा अब सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ दर्ज हुआ है। मुकदमा एक भ्रष्टाचार निरोधक कार्यकर्त्ता रविंद्र द्विवेदी ने दर्ज कराया है। रविन्द्र का आरोप है कि पिछले साल नवंबर में सलमान और उनके बॉडीगार्ड ने उनके साथ मुंबई-दिल्ली हवाई यात्रा के दौरान गाली-गलौज और मारपीट की।
रविन्द्र की शिकायत के बाद अदालत ने सलमान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ हमला, लूटपाट और आपराधिक भयदोहन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। साथ मुंबई की स्थानीय अदालत ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को भी सलमान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 323, 506, 504, 506 के तहत शिकायत दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
सलमान के पीछे पड़ी हैं मुसीबतें, एक और मुकदमा हुआ दर्ज
-
Thursday, April 09, 2015


