आमिर खान सिर्फ एक प्रोफेशनल अभिनेता ही नहीं ब्लकि एक भावुक इंसान भी हैं। किसी का दुःख देख कर उनका दिल पिंघलते देर नहीं लगती। अभी तक कितनी ही बार अपने शो 'सत्यमेव जयते' में दूसरों की परेशानी से उनकी आँखें नम हुई हैं। ऐसा ही कुछ आमिर के साथ इस बार कल्कि की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ है।
दरअसल हाल ही में आमिर और किरण ने कल्कि कोचलिन की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग कराई थी। आमिर फिल्म देखते हुए इतने भावुक हो गए कि रो पड़े।
आमिर का इस फिल्म को देखने का कोई कार्यक्रम नहीं था। अपनी पत्नी किरण के मनाने पर यह फिल्म देखने वाले आमिर से इस तरह की निशब्द भावनात्मक तारीफ़ मिलने पर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन की ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है।
कल्कि ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया, "आमिर को फिल्म पसंद आयी। वह फिल्म देखकर रो पड़े। मेरे बगल में बैठकर उनका मुझसे यह कहना सपने जैसा है कि 'कल्कि, मैं लोगों को इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित करने की खातिर क्या कर सकता हूं। यह शानदार है।"
कल्कि ने बताया कि किरण ने पहले फिल्म को खुद देखा और फिर आमिर से कहा कि आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसके बाद आमिर ने फिल्म देखी और इस दौरान वह इतने भावुक हो गए कि रो पड़े।
ओह: 'मार्गरीटा' देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए और रो पड़े आमिर?
-
Saturday, April 11, 2015


