रणबीर कपूर प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, फरहान अख्तर और शेफाली शाह अभिनीत 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर 14 घंटे पहले रिलीज हो गया है। ट्रेलर बेहद मनोरंजक और मजेदार है। ट्रेलर का हर दृश्य अपने आप में बेहतरीन है।
फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें कमल मेहरा (अनिल कपूर) और नीलम मेहरा (शैफाली शाह) अपने दो बच्चों कबीर (रणवीर सिंह) और आयशा (प्रियंका चोपड़ा) के भविष्य को लेकर चिंता में हैं। एक और तो वह अपने बेटे कबीर की शादी अपनी पसंद की लड़की से कराना चाहते हैं और दूसरी और अपनी बेटी आयशा की बसी बसाई शादी शुदा जिंदगी को बचाना चाहते हैं।
ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म मल्टीस्टार है लेकिन साथ ही फिल्म में हर एक किरदार को बराबरी का किरदार दिया गया है। फिल्म 5 जून को सिनेमा घरों में होगी।
जबरजस्त है 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर
-
Thursday, April 16, 2015


