​​उप्स: रैपर क्रेजी किंग ने जमकर उड़ाई हनी सिंह की इज्जत की धज्जियाँ

​​उप्स: रैपर क्रेजी किंग ने जमकर उड़ाई हनी सिंह की इज्जत की धज्जियाँ
​​​भारतीय संगीत प्रेमियों के बीच हनी सिंह बेहद लोकप्रिय हैं। लेकिन क्रेजी किंग के नाम से मशहूर रैपर-गायक भरत गोस्वामी ने लोकप्रिय रैपर यो-यो ​हनी सिंह को एक कमजोर रैपर​ बताते हुए उनकी बेइज्जती कर दी है।​

​​ ​किंग की नजर में तो हनी सिंह एक अच्छे रैपर ही नहीं हैं और उनका रैप बेहद कमजोर है। ​किंग ​का कहना बताया, "मैं किसी का अनुकरण नहीं करता, लेकिन बोहेमिया से मैं प्रभावित हूं​। मैंने उनके सभी गाने सुने हैं। मुझे हनी सिंह के गाने और रैप कमजोर लगते मैं उनको अच्छा रैपर नहीं मानता​। वह दिल से रैप करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आपको हार्ड रैप की तरफ से सहूलियत दे दी जाएगी​। वह ऐसा रैप करते हैं, जिस पर लोग बस ठुमके लगा सकें​।"​

​ राजस्थान के रहने वाले किंग ने अब तक 300 से भी ज्यादा प्रस्तुतियां दी हैं और जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं​। उन्होंने कहा, "मेरे पास अभी बड़े बैनरों की कुछ परियोजनाएं हैं, जिनका खुलासा अभी नहीं कर सकता​। मैं जल्द ही फिल्मों में गाने वाला हूं​।​"​

End of content

No more pages to load