'अनदेखी 3' रिव्यू: कुर्सी से हिलने नही देगी यह हिंसा से भरी दिलचस्प मर्डर थ्रिलर कहानी!

'अनदेखी 3' रिव्यू: कुर्सी से हिलने नही देगी यह हिंसा से भरी दिलचस्प मर्डर थ्रिलर कहानी!
कलाकार: हर्ष छाया, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी, आयन जोया, आंचल सिंह, शिवांगी सिंह और वरुण बडोला

निर्देशक: आशीष आर शुक्ला

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

रेटिंग: ***1/2

अनदेखी के पहले सीज़न में मर्डर और ड्रामा का मिश्रण करके लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| जिसको दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार भी प्राप्त हुए था| इस सीरिज़ के पहले दो सीज़न सुपरहिट साबित हुए थे और फैन्स इसके तीसरे सीज़न का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे थे| पापाजी (हर्ष छाया) का जबरदस्त शराबी किरदार लोगों को आज तक पसंद है|

वह अटवाल परिवार के मुखिया और इस सीरिज़ के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकरों में से एक हैं। आज यानि 10 मई के दिन 'अनदेखी 3' को ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है| इसी वेब शो से संबंधित एक शानदार रिव्यू आज हम आपके लिए लेकर आए हैं|

अनदेखी के पहले सीज़न की कहानी अटवाल परिवार के मुखिया पापाजी (हर्ष छाया) के आस-पास घुमती नज़र आती है| वह हिमाचल प्रदेश राज्य के मनाली में एक रिसॉर्ट चला रहे होते हैं, जहाँ पर ड्रग्स सप्लाई का काम टॉप लेवल पर चल रहा होता है| पापाजी बेटे दमन (अंकुर राठी) की शादी के दिन शराब के नशे में एक लेडी डांसर की गोली मारकर हत्या कर देते हैं।



इस घटना को शादी की वीडियो बनाने आए फोटोग्राफरों कब शूट कर लेते हैं, पता ही नही चल पता है। पापाजी का सबसे बड़ा और खतरनाक लड़का रिंकू (सूर्य शर्मा) कैसे भी करके उन्हें बचा लेता है| ऐसे ही इस सीरिज़ की कहानी आगे बढ़ते हुए सस्पेंस बनाए रखती है|

अनदेखी के दूसरे सीज़न में रिंकू इस हत्या के सभी सबूतों को मिटाने में लग जाते हैं| ताकि उनके पापाजी इस मामले से बाहर निकल सके| लेकिन जैसे ही इस मामले की जानकारी दमन की पत्नी तेजी (आंचल सिंह) को मिलती है, वह अपने तरीके से इस एजेंडा को लेकर चलने लग जाती हैं।



आज प्रदर्शित हुई 'अनदेखी 3' में भी अटवाल परिवार की मर्डर मिस्ट्री और हिंसक कहानी को आगे बढ़ाते हुए, लोगों के मनोरंजन का अच्छे से ध्यान रखा गया है। इस बात का तो आपको पता ही है कि पापाजी शराबी के नशे में कुछ भी कर देते हैं| इस बार वह एक इजरायली समूह की सहायता से अपने क्षेत्र पर ड्रग्स सप्लाई के द्वारा कब्जा करने की सोच रहे हैं।

इसके बाद मैदान में एक और खिलाड़ी (वरुण बडोला) सामने आता है, जो अपने अभद्र व्यवहार में रिंकू के जैसा है| दूसरी और पुलिस ऑफर्स घोष अपने साथियों सतिंदर (राहुल बग्गा) और राशी (लविना टंडन) के साथ पापाजी तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहे होते हैं| उनकी टीम अटवाल कार्टेल को खत्म करने की तैयारी में लगी हुई है|



पापाजी के ड्रग्स काम-काज को नष्ट करने में लगी तेजी को रिंकू की पत्नी मुस्कान (शिवांगी सिंह) का भी साथ मिल जाता है| जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है रिंकू के सबसे वफादार गुर्गे लकी (वरुण भारत) को पापाजी की नर्स से प्यार हो जाता है| लकी इससे पहले रिंकू के कहने पर अपने भाई को भी मार चुका होता है|

लालची और बेईमान किरदारों से भरी इतनी जबरदस्त वेब सीरिज़ शायद ही आपने पहले कभी देखी हो| इस बार पापाजी का किरदार थोड़ा सा कमजोर नजर आया है| अपनी गुस्से वाली आंखें, शराबी लुक और आकर्षक किरदार से लोकप्रिय हर्ष छाया का प्रदर्शन इस बार आपको हल्का लग सकता है, बाकि सभी ने अपने किरदारों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है|

पहले की तरह सूर्या शर्मा इस बार भी अपने खलनायक लुक में शानदार नज़र आए हैं| वहीं दिब्येंदु भट्टाचार्य ने भी अपना गुस्से वाला किरदार काफी अच्छे तरीके से पकड़ा है|
सीरिज़ के पहले दो पार्ट में पापाजी ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त की थी| लेकिन इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र सूर्या और दिब्येंदु नज़र आए हैं| इन दोनों के किरदारों ने हर बार स्क्रीन पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है|

निर्देशन में आशीष आर शुक्ला ने बहुत ही अच्छा काम किया है| उन्होंने हर एक किरदार के साथ न्याय किया है, हर स्टार एकदम स्टिक और जबरदस्त दिखाई दिया है| अभिषेक गर्ग और चिराग सालियान के द्वारा लिखी 8 एपिसोड की यह कहानी आपको थोड़ा तेज लग सकती है| लेकिन शुरू से लेकर अंत तक इस वेब शो का सस्पेंस आपको एक जगह बैठा कर रखता है|

अंत में हम यही कह सकते हैं कि आशीष आर शुक्ला के निर्देशन में बनी वेब सीरिज़ 'अनदेखी 3' की हिंसा से भरी दिलचस्प मर्डर थ्रिलर कहानी आपको बिलकुल भी निराश नही करेगी| पापाजी और रिंकू का किरदार इस बार भी आपको फुल एंटरटेन करने वाला है| तो आप आज ही इस वेब सीरिज़ को सोनी लिव पर जाकर देख सकते हैं|

End of content

No more pages to load