दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस के परिवार ने एमी के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 'एमी' की निंदा की। उन्होने कहा कि यह वृत्तचित्र एमी के बारे में गलत छवि पेश करता है और उन पर लगे आरोप निराधार और एकतरफा हैं।
एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "वाइनहाउस परिवार खुद को एमी के जीवन पर आधारित आने वाले वृत्तचित्र से खुद को अलग रखना चाहेगा। उन्हें लगता है कि फिल्म में एमी की जिंदगी और प्रतिभा को ठीक से नहीं दिखाया गया है। फिल्म में एमी को लेकर भ्रम फैलाया गया है और झूठी बातें शामिल की गई हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "इसमें परिवार और प्रबंधन के खिलाफ कुछ आरोप लगाए गए हैं जो कि निराधार और असंतुलित हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "वाइनहाउस परिवार का यह भी कहना है कि स्थिति को गलत तरह से समझने के कारण फिल्म में कहा गया है कि एमी के परिवार और प्रबंधन ने उन्हें पर्याप्त सहायता नहीं दी थी।"
एमी पर बनी डॉक्यूमेंट्री से नाराज है उनका परिवार
-
Wednesday, April 29, 2015


