पॉप गायिका सेलेना गोमेज और गायक एड शीरन के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों हाल में एक पार्टी में साथ देखे गए।
लगभग दो साल पहले सेलेना और शीरन के बीच प्रेम प्रसंग की अटकलों ने जोर पकड़ा था। उस समय हर कोई दोनों के बीच डेटिंग चलने के कयास लगा रहा था। अब ये खबर फिर चर्चा में है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, सेलेना और शीरन को हॉलीवुड में एक पार्टी के बाद सेवन-इलेवन स्टोर में एक साथ जाते देखा गया।
दोनों ने वहां खरीदारी की और उसके बाद अपनी कार की ओर लौट आए।
रिपोटरें के मुताबिक, उनके पार्टी से निकलने के बाद सेलेना के पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर ने पार्टी में शिरकत की।
सेलेना, शीरन साथ देखे गए
-
Wednesday, July 01, 2015


