ब्रिटिश अवार्ड 'रियर ऑफ द ईयर' के विजेता अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ ने वादा किया है कि वह भविष्य में भी इस अवॉर्ड को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
डेनियल ने कहा, "रियर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए मुझे वोट करने को आप सबका शुक्रिया। यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है। मैं वादा करता हूं कि भविष्य में भी इस अवॉर्ड का हकदार बनने के लिए प्रयास करूंगा।"
डेनियल ने मजाक करते हुए कहा कि इस अवॉर्ड को पाने के लिए वह जी जान से प्रचार में जुटे थे और उन्हें आशा है कि यह अवॉर्ड उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाएगा।
डेनियल ने वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' को बताया, "मैं वर्षो से इसके लिए प्रचार कर रहा हूं। यह ऐसी बात है, जो हम इंग्लैंड में ही करते हैं, अमेरिका में यह नहीं कर सकते।"
डेनियल ने किया ज्यादा का वादा
-
Wednesday, July 15, 2015


