प्रख्यात अमरीकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान साल 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होना चाहती हैं। लोहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करने के साथ इसकी घोषणा की। लोहान ने लिखा, मैं 2020 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने के बारे में सोच रही हूं। हां हम यह कर सकते हैं। केनी वेस्ट, बेहतर बनने को प्रेरित करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।
लोहान ने इसमें कुछ अन्य इंस्टाग्राम खातों को भी टैग किया, जिनमें बराक ओबामा, एलीफोर्ने सेंटर, सेव द सोसायटी और यूनीसेफ के खाते शामिल हैं।
इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ ही लोहान ने वेस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, अमरीकी राष्ट्रपति के तौर पर सबसे पहले मैं दुनियाभर के पीडित बच्चों की देखभाल करूंगी। महरानी एलीजाबेथ ने मुझे सिखा दिया है कि मुझे यह कैसे करना है। हालांकि लोहान के प्रशंसकों ने उनकी इस घोषणा पर हैरानी जाहिर की है।
2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहती हैं लिंडसे
-
Tuesday, October 20, 2015


