गायकी से लेकर फैशन जगत में धमाल मचा चुकीं विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि उनके पति और पूर्व फुटबॉल खिल़ाडी डेविड बेकहम बहुत रोमांटिक हैं और वह परिवार को प्राथमिकता देते हैं।
वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" ने विक्टोरिया के हवाले से बताया, "डेविड बहुत रोमांटिक हैं और हम नियमित रूप से एक-दूसरे को हैरान कर देने वाली कुछ न कुछ प्यारी चीजें करते रहते हैं।" विक्टोरिया (41) के मुताबिक, "मैं पहली बार लगभग 20 साल पहले एक फुटबॉल मैच के दौरान डेविड से मिली थी। खेल के बाद बाकी सभी खिल़ाडी अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे, लेकिन डेविड अपने माता-पिता और छोटी बहन जोएना के साथ ख़डे थे। उनके लिए परिवार की बहुत अहमियत है।"
विक्टोरिया कहती हैं कि उनकी शादी में भी परिवार ने ब़डी भूमिका निभाई। डेविड ने मेरे पिता के सामने एक घुटने पर बैठकर मुझसे शादी करने की अनुमति मांगी। बकौल विक्टोरिया, "उन्होंने मुझसे शादी करने के लिए मेरे पिता से अनुमति मांगी, जो बहुत ही सम्मानजनक था।" विक्टोरिया के डेविड से तीन बेटे ब्रूकलिन (16), रोमियो (13), क्रूज (10) और बेटी हार्पर (4) हैं।
डेविड बहुत रोमांटिक हैं : विक्टोरिया बेकहम
-
Thursday, November 26, 2015


