गायिका ग्वेन स्टेफनी और ब्लेक शेल्टन ने अपने प्यार का इजहार करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। रपट के मुताबिक, स्टेफनी ने सोमवार को ट्विटर पर दोनों के प्यार वाली वीडियो साझा की। उल्लेखनीय है कि दोनों जोड़ी बेसबॉल प्रिंटेड टोपी पहने हुए नजर आए। इस महीने से पहले भी दोनों इस टोपी में दिखाई दिए थे।
स्टेफनी ने कैमरे के सामने शेल्टन को गले लगाया। पुराने तरह के इस वीडियो में, शेल्टन अपनी प्रेमिका स्टेफनी को प्यार करते नजर आ रहे हैं। वहीं स्टेफनी इस दौरान काफी खुश हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने 'मैरी क्रिसमस' भी लिखा। वीडियो में वे प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई भी दे रहे हैं।
ग्वेन स्टेफनी ने वीडियो में किया प्यार का इजहार
-
Sunday, December 27, 2015


