जायन का बैंड में हमेशा स्वागत है : लियाम

जायन का बैंड में हमेशा स्वागत है : लियाम
मशहूर बैंड 'वन डायरेक्शन' के गायक लियाम पायने का कहना है कि वह पूर्व सदस्य जायन मलिक का बैंड में खुले दिल से स्वागत करेंगे।

जायन ने मार्च 2015 में वन डायरेक्शन से अलग होने की घोषणा कर दी थी।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, बैंड के लिए लियाम पायने, हैरी स्टाइल्स, लुइस टॉमलिन्सन और निआल होरान संगीत बनाना जारी रखे हुए हैं। लियाम का कहना है कि अगर जायन बैंड में वापस आए, तो उन्हें खुशी होगी।

लियाम से पूछा गया कि वह जायन को बैंड में वापस देखना चाहेंगे? जवाब में उन्होंने कहा, "यकीनन। मुझे जायन पसंद हैं। वह कमाल के हैं।"

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि ऐसा होने की संभावना नहीं है।

लियाम ने शनिवार को लैक्स हवाईअड्डे पर फोटोग्राफरों को बताया, "जायन अपना खुद का काम कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load