गायिका मारिया कैरी अपने अरबपति मंगेतर जेम्स पैकर के साथ शादी करने जा रही हैं। मारिया का कहना है कि वे दोनों बिना तामझाम वाली शादी चाहते हैं।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' ने मारिया के हवाले से कहा, "हम ज्यादा तड़क-भड़क वाली शादी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वह(जेम्स)ऐसी दो शादियां कर चुके हैं..हम इस शादी को साधारण लेकिन सादगीपूर्ण तरीके से करना चाहेंगे।"
मारिया ने इससे पहले संगीत कार्यकारी टॉमी मौटोला और टेलीविजन रियलिटी शो 'अमेरिका गॉट टैलेंट' के मेजबान निक कैनन से शादी की थी। उनके मंगेतर जेम्स भी दो शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी जोडी मीरेज और दूसरी एरिका बैक्सटर हैं।
बिना तड़कभड़क वाली शादी चाहती हैं मारिया कैरी
-
Wednesday, February 03, 2016


