ये अभिनेत्री नहीं करती हैं न्यूड सीन, इस्तेमाल करती हैं बॉडी डबल

ये अभिनेत्री नहीं करती हैं न्यूड सीन, इस्तेमाल करती हैं बॉडी डबल
By Vikas Tiwari

हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर कई न्यूड सीन्स होते हैं और कई अभिनेत्रियों को प्रोफेशनली ऐसे सीन्स फिल्माने में कोई दिक्कत भी नहीं होती है और वे आम तौर पर बोल्ड सीन्स देती रहती हैं मगर 'पाइरेट्स ऑफ़ द कैरीबीयन' फिल्म फ्रैंचाइज़ी में 'एलिज़ाबेथ' का किरदार निभाने के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री कैरा नाईटली उनमे से नहीं है.

कैरा ने हाल हजी में 'ओके मैगज़ीन' को दिए एक इंटरव्यू में बताया की वे फिल्मों में अपने किरदारों के न्यूड या सेक्स सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करती हैं और खुद कभी भी न्यूड सीन्स नहीं फिल्माती हैं. उन्होंने कहा की उनकी लास्ट फिल्म 'द आफ्टरमैथ' का न्यूड सीन एक बॉडी डबल द्वारा फिल्माया गया था.

कैरा के कॉन्ट्रैक्ट में यह लिखा रहता है की वे ऐसे सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल कर सकती है और उस सीन को अप्रूव भी कर सकती हैं. गौरतलब है की उनकी फिल्म 'द आफ्टरमैथ' में कैरा का सेक्स सीन दर्शाया गया था और फैन्स को लगा था की वह कैरा ने ही फिल्माया है.

कैरा हाल ही में हमें उनकी लेटेस्ट फिल्म 'औफ़िशिअल सीक्रेट्स' में नज़र आई थी. इस फिल्म का निर्देशन किया है गेविन हुड ने और कैरा ने फिल्म में ब्रिटिश विसलब्लोअर कैथरीन गन का किरदार निभाया था.

End of content

No more pages to load