एमिलिया क्लार्क के कॉन्ट्रैक्ट में अब होगा 'नो न्यूड क्लॉज़'

एमिलिया क्लार्क के कॉन्ट्रैक्ट में अब होगा 'नो न्यूड क्लॉज़'
ब्रिटिश और हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क जो की दुनियाभर में अपनी फिल्मों और टीवी सीरीज 'गेम ऑफ़ थ्रोंस' के कारण मशहूर हैं वे अब अपने प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट में नो न्यूड क्लॉज़ शामिल करेंगी यानि की वे अब किसी भी फिल्म या टीवी सीरीज में न्यूड सीन्स नहीं करेंगी.

इसका कारण है टीवी सीरीज 'गेम ऑफ़ थ्रोंस' में एमिलिया का किरदार 'डेनेरिस टारगारयेन'. एमिलिया क्लार्क ने गेम ऑफ़ थ्रोंस में अपने किरदार के लिए कई न्यूड सीन्स दिए थे जिन्हें लेकर वे बहुत ज्यादा चर्चा में भी रही थी और इस कारण अब एमिलिया को काफी दिक्कत आने लगी है.

टीवी सीरीज़ की टीआरपी और फिल्मों की अपील बढाने के लिए एमिलिया से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में भी न्यूड सीन्स देने के लिए उन पर दबाव बनाया जाने लगा था और इस कारण एमिलिया ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में अब नो न्यूड क्लॉज़ शामिल करने का फैसला किया है.



एमिलिया ने कहा की उन्हें गेम ऑफ़ थ्रोंस के दौरान भी न्यूड सीन फिल्माने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था मगर उनको को स्टार जेसन मोमोआ ने उनकी काफी मदद की थी और उन्हें सहज महसूस करवाने के लिए हर संभव प्रयास किये थे तब जा कर वे वह दृश्य फिल्मा पायी थी.

End of content

No more pages to load