'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' की एडवांस बुकिंग इस दिन से शुरु

'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' की एडवांस बुकिंग इस दिन से शुरु
ड्वेन जॉनसन स्टारर हॉलीवुड फैंटेसी फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' की जैसे - जैसे रिलीज़ डेट नज़दीक आ रही है वैसे - वैसे फैन्स इसे देखने के लिए पूरी दुनिया में उत्सुक हुए जा रहे हैं. इसके पिछले पार्ट 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' ने दुनिया भर में 962 मिलियन डॉलर्स की कमाई की थी और इसे देखते हुए इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं.

फैन्स की उत्सुकता देखने हुए अब फिल्म की अडवांस बुकिंग भी शुरु होने वाली है. फैन्स 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' की टिकेट की एडवांस बुकिंग 8 दिसम्बर से करवा सकेंगे. और अगर आप फिल्म बाकि सब से पहले देखना चाहते हैं तो कुछ चुने हुए शहरों में इस फिल्म का पेड प्रीमियर भी देख सकते हैं जो की 12 दिसम्बर को होगा. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी -



जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल में ड्वेन जॉनसन के साथ जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरन जिलियन, निक जोनस, बॉबी कैनावेल, रिज़ डार्बी, विलियम टोकार्सकी और रोहन चंद भी नज़र आएँगे. जुमांजी द नेक्स्ट लेवल 13 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load