हॉलीवुड फिल्म 'घोस्टबस्टर्स: आफ्टर लाइफ' का ट्रेलर जारी हो गया है. यह फिल्म 1984 में आई ओरिजिनल फिल्म और 1989 में रिलीज़ हुई घोस्टबस्टर्स 2 का सीधा सीक्वल है. फिल्म की कहानी आज के समय में आधारित है जो की एक परिवार के आस पास घूमती है.
ये परिवार एक छोटे शहर 'समरविल' में रहने के लिए आता है और जल्द ही बच्चों को शहर में हो रही अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में और इन घटनाओं से जुड़े उनके परिवार के तार के बारे में पता चलता है और शुरु होता है एडवेंचर जो की ओरिजिनल फिल्म से जुड़ा हुआ है. कैसे? अगर आपने ओरिजिनल फ़िल्में देखी हैं तो ये आपको ट्रेलर देख कर पता चलेगा -
घोस्टबस्टर्स: आफ्टर लाइफ का निर्देशन किया है जेसन रितमैन ने और फिल्म में कैर्री कून, फिन वुल्फहार्ड, म्ककेन्ना ग्रेस, पॉल रड, मुख्य किरदारों में दिखेंगे साथ 1984 की फिल्म से बिल मुर्रे, डैन आयक्रोय्ड, अर्नी हडसन, सिगरनी वीवर और एनी पॉट्स भी नज़र आएँगे. घोस्टबस्टर्स: आफ्टर लाइफ हमें 10 जुलाई 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.
'घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ' का ट्रेलर जारी
-
Tuesday, December 10, 2019


