इस महीने रिलीज़ होगी 'कंजुरिंग' सीरीज की अगली हॉरर फिल्म

इस महीने रिलीज़ होगी 'कंजुरिंग' सीरीज की अगली हॉरर फिल्म
2013 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'द कंजुरिंग' ने दुनियाभर में 300 मिलियन डॉलर्स से ज्यादा की कमाई की थी और आज तक की सबसे ज्यादा सफल और कमाऊ हॉरर फिल्मों में से एक बन गयी थी. जिसके बाद 2016 में इस फिल्म का सीक्वल 'द कंजुरिंग 2' और पिछले साल इसका प्रीक्वल 'द नन' रिलीज़ हुए और दोनों ने ही बेहतरीन बिज़नस किया.

अब इस फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म और 'द कंजुरिंग 2' का सीक्वल 'द कन्जुरिंग: द डेविल मेड में दू इट' रिलीज़ होने की तयारी में है और हाल ही में फिल्म के मुख्य अभिनेता पैट्रिक विल्सन ने इन्स्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर फैन्स के साथ शेयर करते हुए फिल्म रिलीज़ कब होगी इस बात का भी खुलासा कर दिया. देखिये -

View this post on Instagram

Boo. 👻

A post shared by Patrick Wilson (@thereelpatrickwilson) on



'द कंजुरिंग 3' हमें सितम्बर 2020 में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट 11 सितम्बर हो सकती है मगर अमेरिका में 9/11 के हमले की सालगिरह को देखते हुए इस पर विवाद भी हो सकता है और ये रिलीज़ डेट आगे भी बढ सकती हैं.

इस फिल्म का निर्देशन किया है माइकल शेव्स ने जबकि पहली दोनों इल्मों का निर्देशन जेम्स वैन ने किया था. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में वेरा फरमीगा और पैट्रिक विल्सन फिर से एड और लोरेन वारेन की किरदारों में दिखेंगे और साथ ही मेगन ऐशली और मिचेल हूग एड और लोरेन के बचपन के किरदार में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load