बॉलीवुड के बारे में ये है ड्वेन जॉनसन उर्फ़ 'द रॉक' के विचार

बॉलीवुड के बारे में ये है ड्वेन जॉनसन उर्फ़ 'द रॉक' के विचार
पूर्व रेसलर और हॉलीवुड के सुपरस्टार 'द रॉक' उर्फ़ ड्वेन जॉनसन जल्द ही हमें अपनी आगामी एडवेंचर फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में नज़र आने वाले हैं और हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया की वे बॉलीवुड और हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर क्या सोचते हैं.

एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू में ड्वेन ने कहा की `भारत में मेरे करोड़ों चाहनेवाले हैं और इस कारण हो सकता है की आप मुझे किसी दिन एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम करते देखें`. ड्वेन का कहना था की उन्हें बॉलीवुड की किसी एक्शन फिल्म में काम करने में मज़ा आएगा.

ड्वेन जॉनसन का कहना था की वे बॉलीवुड और उससे जुड़े इतिहास का बहुत सम्मान करते हैं और शायद एक दिन किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करें. साथ ही उन्होंने वरुण धवन के बारे में भी बात करते हुए कहा की वे सोशल मीडिया पर वरुण धवन से कई बार बात भी कर चुके हैं और उन्हें मालूम है की वरुण भारत में एक बड़े स्टार हैं.

भाई कोई और इस बात से खुश हो न हो वरुण धवन और उनके फैन्स ज़रूर खुश होंगे. गौरतलब है की ड्वेन हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं. जल्द ही उनकी फिल्म 'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' रिलीज़ होने जा रही है जिसे लेकर भारत में उनके चाहनेवाले काफी उत्सुक हैं. यह फिल्म 13 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load