'डेडपूल' और 'डेडपूल 2' से दुनियाभर में मशहूर होने वाले हॉलीवुड एक्टर रायन रेनौल्ड्स की बहुप्रतीक्षित आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'फ्री गाय' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में रायन एक ऐसे व्यक्ति के किरदार में हैं जो की बैंक में नौकरी करता है मगर जल्द ही उसे कुछ ऐसा पता चलता है जो उसकी ज़िन्दगी बदल देता है.
'फ्री गाय' कहानी है एक ऐसी दुनिया की जो एक विडियो गेम है और इस गेम में बैंक में काम करने वाले एक कर्मचारी (रायन रेनौल्ड्स) को एक दिन पता चलता है की वह सिर्फ एक विडियो गेम का पात्र है और यह गेम जल्द ही ख़त्म हो जाएगी. ट्रेलर मजेदार है और फिल्म में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा ये बात पक्की है -
फ्री गाय का निर्देशन किया है शौ लिवाई ने और फिल्म में रायन के साथ जोडी कोमर, जो कीरी, लिल रैल हाउरी, उत्कर्ष अम्बुडकर, ताईका वाईटीटी, कैमिली कोस्टेक और चैनिंग टेटम भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फ्री गाय हमें 3 जुलाई 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.
रिलीज़ हुआ रायन रेनौल्ड्स की 'फ्री गाय' का ट्रेलर
-
Thursday, December 12, 2019


