डीसी की 'शाज़ाम 2' की रिलीज़ डेट घोषित

डीसी की 'शाज़ाम 2' की रिलीज़ डेट घोषित
इस साल रिलीज़ हुई डीसी की सुपर हीरो फिल्म `शाज़ाम` ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिज़नस करते हुए इसके सीक्वल के लिए रास्ता खोल दिया था. अक्सर फिल्मों की डार्क टोन के लिए मशहूर डीसी की इस फिल्म में लाइट टोन भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और इसलिए इसके सीक्वल का भी दर्शकों को इंतज़ार है.

अब इन्ताज़ार तो करना ही पड़ेगा मगर इंतज़ार कब तक का है ये बात आखिर सामने आ गयी है. 'शाज़ाम 2' की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है और ये फिल्म 1 अप्रैल 2022 को रिलीज़ होगी यानी लगभग 2 साल 4 महीने बाद. जिसका मतलब है की ये फिल्म हमें डीसी की 'ब्लैक एडम' जो की 22 दिसम्बर 2021 को रिलीज़ होने जा रही है, इसके बाद नज़र आएगी.

View this post on Instagram

SHAZAM! ⚡⚡

A post shared by ign (@igndotcom) on



इससे एक अंदाजा ये भी लगाया जा सकता है की 'ब्लैक एडम' जो की कॉमिक्स में 'शाज़ाम' का दुश्मन है हमें 'शाज़ाम 2' में देखने को मिल सकता है. बता दें की 'शाज़ाम' इस साल 5 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी जिसमे एक्टर ज़ैकरी लेवाई मुख्य भूमिका में नज़र आये थे. 100 मिलियन के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 364 मिलियन डॉलर्स का कारोबार किया था.

End of content

No more pages to load