पहले दिन 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का मज़बूत प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

पहले दिन 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का मज़बूत प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़
साल 2017 में आई सुपरहिट फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' का सीक्वल 'जूमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का पूरी दुनिया में फैन्स काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और ड्वेन जॉनसन स्टारर यह फिल्म कल आखिर रिलीज़ हो ही गयी और फिल्म को अच्छे रिव्यु भी मिल रहे हैं.

भारत में भी ड्वेन जॉनसन के लाखों फैन्स हैं जो की ये फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक थे और इस कारण फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई भी कर ली है. शुरूआती आंकड़ों की मानी जाए तो जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल ने बॉक्स ऑफिस से पहले दिन 5.5 करोड़ के आस - पास की रकम जुटाई है.

बता दें की फिल्म के पहले पार्ट 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' ने भी भारत में बढ़िया बिज़नस किया था और 11.2 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 75 करोड़ की कमाई की थी ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीद की जा रही है. 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का निर्देशन किया है जेक कासडान में ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरन गिल्लन, निक जोनस, औक्वाफिना, मैडिसन आईज़मैन भी अहम् किरदारों में नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load