भारत में इस दिन रिलीज़ होगी टॉम क्रूज़ की 'टॉप गन: मेवरिक'

भारत में इस दिन रिलीज़ होगी टॉम क्रूज़ की 'टॉप गन: मेवरिक'
1986 में आई हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'टॉप गन' ने टॉम क्रूज़ को सीधा हॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लीग में ला खड़ा किया था. ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी जिसे हॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है और आज जब उनका करियर डांवाडोल हो रहा है उन्हें एक बार फिर 'टॉप गन' से काफी उम्मीदें हैं.

जी हाँ, लेकिन यहाँ बात हो रही है 33 साल बाद आने वाले 'टॉप गन' के सीक्वल 'टॉप गन: मेवरिक' की जो की बनकर लगभग तैयार है और भारत में टॉम के फैन्स के लिए गुड न्यूज़ ये है की इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा हो गयी है. 'टॉप गन: मेवरिक' भारत में 26 जून 2020 को 4 भाषाओँ इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलिज़ की होगी.



फिल्म ऐसी कम ही फ़िल्में होती हैं जिनका सीक्वल 33 साल बाद देखने को मिलता है और टॉप गन: मेवरिक उनमें शामिल है. उस समय के फिल्म के फैन्स आज माता - पिता और अदा दादी भी बन चुके होंगे ऐसे में ये फिल्म उनके लिए काफी ख़ास है.

बता दें की टॉप 'गन: मेवरिक' में टॉम क्रूज़ के साथ माइल्स टेलर, जेनिफर कोनेल्ली, जॉन हैम, ग्लेन पोवेल, लुइस पुलमैन और एड हैर्रिस भी नज़र आएँगे. यह फिल्म हमें 26 जून को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load