भारत में हाईएस्ट ग्रौस्सिंग एनिमेटेड फिल्म बनी 'फ्रोजेन 2'

भारत में हाईएस्ट ग्रौस्सिंग एनिमेटेड फिल्म बनी 'फ्रोजेन 2'
डिज़्नी की 2013 की म्यूजिकल एनिमेटेड फिल्म 'फ्रोजेन' के सीक्वल 'फ्रोजेन 2' ने भारत में बेहतरीन कमाई की है और हाल ही में ये फिल्म 'इनक्रेडिबल्स 2' को पछाड़ कर भारत में सबसे ज्याद कमाई करने वाली हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म बन गयी है.

फ्रोजेन 2 ने भारत में बढ़िया शुरुआत करते हुए पहले हफ्ते में 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 11.53 करोड़ की रकम जुटा ली. तीसरे हफ्ते 4.69 करोड़ और चौथे हफ्ते में फ्रोजेन 2 ने 1.24 करोड़ की कमाई करके कुल 42.53 करोड़ कमा कर 'इनक्रेडिबल्स 2' को पीछे छोड़ दिया है जिसने 41.65 करोड़ कमाए थे.



बता दें की 'फ्रोजेन 2' को भारत में ज़बरदस्त प्रमोशन मिला था. फिल्म के हिंदी वर्ज़न में मुख्य किरदारों 'एल्सा' और 'ऐना' की आवाज़ प्रियंका चोपड़ा और परिणीती चोपड़ा ने दी थी जिस कारण भी फिल्म को काफी पब्लिसिटी मिली थी और यह फिल्म हिंदी ऑडियंस को भी लुभाने में कामयाब रही.

End of content

No more pages to load