क्रिस प्रैट और टॉम हॉलैंड की 'ऑनवर्ड' इस दिन होगी भारत में रिलीज़

क्रिस प्रैट और टॉम हॉलैंड की 'ऑनवर्ड' इस दिन होगी भारत में रिलीज़
मार्वल की सुपर हीरो फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'अवेंजर्स' में एक साथ दिखने वाले स्पाइडरमैन और स्टार लार्ड उर्फ़ टॉम हॉलैंड और क्रिस प्रैट जल्द ही फिर एक साथ सुनाई देने वाले हैं. जी हाँ दोनों एक साथ 'दिखाई' नहीं बल्कि 'सुनाई' देंगे आगामी हॉलीवुड एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म 'ऑनवार्ड' में.

ये एक एनिमेटेड फिल्म है जिसमे क्रिस प्रैट और टॉम हॉलैंड ने मुख्य किरदारों की आवाजें दी हैं. ऑनवार्ड का निर्देशन किया है डैन स्क्रेन्लन ने और यह फिल्म रिलीज़ होगी 6 मार्च 2020 को. फिल्म की निर्माता कंपनी पिक्सर स्टूडियोज़ ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये रिलीज़ डेट की घोषणा की -



बता दें की इस फिल्म में क्रिस प्रैट और टॉम हॉलैंड के साथ ही जूलिया लुइस-ड्रेफस, ओक्टाविया स्पेंसर, अली वोंग, लेना वैथे और मैल रॉड्रिग्ज़ ने भी अहम् किरदारों की आवाजें दी हैं. 'ऑनवार्ड' 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load