'अ क्वाइट प्लेस 2' की रिलीज़ डेट आई सामने

'अ क्वाइट प्लेस 2' की रिलीज़ डेट आई सामने
पिछले साल आई साइंस फिक्शन होर्रो-थ्रिलर फिल्म 'अ क्वाइट प्लेस' ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कामयाबी हासिल की और 340 मिलियन डॉलर्स से ज्यादा की कमाई की. इसे देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाने की घोषणा की थी और अब 'अ क्वाइट प्लेस 2' के ट्रेलर की रिलीज़ डेट सामने आ गयी है.

इस फिल्म में हमें एमिली ब्लंट, मिलीसेंट सिमंड्स, नोआह जूप, सिलियन मर्फी और जिमोन हंसू मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और इसका ट्रेलर हमें 1 जनवरी 2020 को देखने को मिलेगा और ये रिलीज़ होगी 20 मार्च 2020 को. इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक जॉन क्रसिंसकी ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये एक टीज़र और पोस्टर शेयर करके दी -

View this post on Instagram

#PartII

A post shared by John Krasinski (@johnkrasinski) on





बता दें की 'अ क्वाइट प्लेस' में आवाज़ सुन कर इंसानों को मार डालने वाले रहस्यमयी जीवों से 'इवलिन' (एमिली ब्लंट) का पति 'ली' (जॉन क्रसिंसकी) अपने परिवार की रक्षा करने के लिए ली अपनी कुर्बानी दे देता है जिसके बाद की कहानी हमें 'अ क्वाइट प्लेस 2' में देखने को मिलेगी. यह फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load