2017 में रिलीज़ हुई रायन रेयनौल्ड्स और सैम्युएल जैक्सन की एक्शन - कॉमेडी फिल्म द हिटमैन्स बॉडीगार्ड सुपरहिट रही थी और दोनों अभिनेताओं की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म का जल्द ही हमें सीक्वल देखने को मिलने वाला है जिसके लिए फैन्स काफी उस्तुक है और सीक्वल की रिलीज़ डेट भी सामने अ गयी है.
आप भी अगर इस फिल्म के लिए एक्साइटेड है तो बता दें की 'द हिटमैन्स वाइफ्स बॉडीगार्ड' हमें 20 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. हाल ही में इस रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है फिल्म में एक बार फिर रायन रेयनौल्ड्स और सैम्युएल जैक्सन की जोड़ी धमाल मचाते हुए दिखेगी.
इस फिल्म का निर्देशन भी पहला पार्ट बनाने वाले पैट्रिक ह्यूस ने ही किया है. फिल्म में सलमा हायेक, फ्रैंक ग्रिल्लो, अंटोनियो बन्देरस, रिचर्ड ग्रांट, टॉम हॉपर, क्रिस्टोफर कमियासु और गेब्रिएला राईट भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे.
इस दिन रिलीज़ होगी 'द हिटमैन्स वाइफ्स बॉडीगार्ड'
-
Saturday, December 21, 2019


