जारी हुआ क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' का ट्रेलर

जारी हुआ क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' का ट्रेलर
क्रिस्टोफर नोलन हॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से हैं जिनका नाम देख कर फैन्स फिल्म देखने आते हैं. उनकी फिल्में अक्सर आपका ज़िन्दगी और दुनिया की तरफ देखने का नजरिया बदल कर रख देती हैं जिनका फैन्स दिल थाम कर इंतज़ार करते हैं. अब फिर वे एक नयी फिल्म के साथ लौट रहे हैं जिसका नाम है 'टेनेट'.

टेनेट क्रिस्टोफर नोलन की एक और साइकोलॉजिकल एक्शन - थ्रिलर है जिसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है. दुनिया में कुछ बिलकुल ही अजीबोगरीब घटनाएं घट रही हैं जिन्हें रोकने के लिए 2 लोगों को चुना जाता है और इस फिल्म की कहानी आपको ट्रेलर देख कर ही समझ आएगी. देखिये -



टेनेट में हमें जॉन डेविड वाशिंगटन, रॉबर्ट पैटिन्सन, एलिज़ाबेथ डेबिकी, डिंपल कपाड़िया, आरॉन टेलर, क्लेमेन्स पोज़ी, माइकल केन, केनेथ ब्रनाघ, हिमेश पटेल, डेंजिल स्मिथ और मार्टिन डोनोवन अहम् भूमिकाओं में दिखेंगे और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी 17 जुलाई 2020 को.

End of content

No more pages to load